निकाय चुनाव में 2068 कर्मचारियों की तैनाती

0
136

फर्रुखाबाद : निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों को देखते हुये जिला प्रशासन ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में कुल 2068 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है|

[adrotate banner="3"]

जिले के कुल आधा दर्जन निकायों के 125 मतदान केंद्रों में बने 395 बूथों पर तीन मतदान अधिकारियों व एक पीठासीन अधिकारी की तैनाती की गयी है| कुल 2068 कर्मचारियों की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगा दी गयी है| आने वाली सात व आठ नवंबर को मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।गुरुवार को एक कर्मचारी को एनआईसी भेज कर अपने कार्यालय से संबंधित कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी प्राप्त करने के निर्देश है| विकास अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार कुल 2068 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

वही क्रमशा वार्ड-मतदान केंद्र व पोलिंग बूथों की संख्या जिसमे कायमगंज -25 -17 -36,फर्रुखाबाद -42 -71 -271, कमालगंज -12 -6 -14,शमसाबाद -19 -16 -37, मोहम्मदाबाद -15 -11 -27,कंपिल -10 -4 -10 है|

[adrotate banner="2"]