नाले में डूबकर किशोर की मौत

0
137

govind12फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम प्रहलाद की मढैया बिलबलपुर निवासी पप्पू वाथम का 11 वर्षीय पुत्र गोविन्द अपनी गाय को नाले में जाने के बचाने के चक्कर में खुद को जान गवा दी नाले में डूबने से उसकी मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

गोविन्द गाँव के किनारे से निकले सोतानाला के निकट अपने मबेशी चराने गया था| उसी समय उसकी गाय नाले में पानी पीने के लिये जाने लगी| गोविन्द ने उसे बचाने का प्रयास किया गाय तो बच गयी लेकिन पैर फिसलने से वह सोतानाला में डूब गया| उसकी साथी किशोर ने गाँव में जाकर सूचना दी| जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर आ गये | उन्होंने उसे निकाल लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी| गोविन्द गाँव के की प्राथमिक विधालय में कक्षा 4 का छात्र था|

[adrotate banner="2"]