नामांकन में चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी पुलिस

0
160

फर्रुखाबाद : जनपद की चारों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का काम आगामी 24 जनवरी से प्रारंभ कर दिया जायेगा| जिसके चले पुलिस और प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है|

[adrotate banner="3"]

प्रशासन की तरफ से नामांकन दाखिल करने के लिए चार अलग-अलग कमरे तय किये गये है| एडीएम न्यायालय में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के, डीडीसी कार्यालय में भोजपुर और एसडीएम सदर के कार्यालय में सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। पीडी महिला डिग्री कालेज और विकास भवन तिराहे के पास प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया जाएगा। इसके बाद जीजीआईसी के बाहर भी बैरियर बनाया गया है। कचेहरी तिराहे पर एक बार फिर बैरियर से प्रत्याशी के साथ आने वाले लोगों को रोका जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से तीन सीओ, नौ एसओ और 100 आरक्षियों की तैनाती की गई है।

फायर टेंडर और दंगा निरोधक वाहन भी मौजूद रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया की ने बताया मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के साथ उनके चार समर्थक अंदर जा सकेंगे। इनमें एक प्रस्तावक भी शामिल रहेगा। निर्दलीय प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए दस प्रस्तावकों की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए प्रत्याशी के साथ एक बार में पांच प्रस्तावक अंदर जाएंगे। इन पांच प्रस्तावकों के बाहर आने पर दूसरे पांच प्रस्तावक अंदर जाएंगे।

[adrotate banner="2"]