चुनावी समर: अतिक्रमण और जाम से निजात को झटपटा रही जनता

0
148

फर्रुखाबाद: जनपद में बसपा, सपा के प्रत्याशी घोषित हो गये है| जबकि अभी बीजेपी और कांग्रेस ने अपने पत्ते नही खोले है| सभी को दोनों पार्टी के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार है | जिससे आम जनता चुनाव का आंकड़ा लगा सके| लेकिन इसके साथ ही साथ जनता और व्यापारी में बीते दशको में जन प्रतिनिधियों द्वारा नगर में विकास मन माफिक ना कराने की पीड़ा है| व्यापारी वर्ग से जेएनआई टीम में बात की तो व्यापारियों ने मुद्दा केबल अतिक्रमण का निकाल कर सामने रखा | व्यापारी वर्ग खफा है कि विकास नगर में अभी 30 दशक में ना के बराबर हुआ है| इस पर नगर के कुछ व्यापारी नेताओ में अपनी बात रखी|

[adrotate banner="3"]

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और सराफा यूनियन के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ का कहना है की बीते 30 दशक से नगर में जिस तरह का विकास होना चाहिए था वह नही हुआ| सड़के चौड़ी होने की जगह पर तंग होती चली गयी| नगर अतिक्रमण बाहुल्य हो गया| नगर में एक ले देकर एक पटेल पार्क है वह भी खस्ता हाल है| जिससे लोगो को टहलने में असुबिधा होती है| पार्किंग की सुबिधा अभी तक शहर में नही हो सकी| बड़े वाहन शहर में घुसकर अव्यवस्था फैलाते है| बिजली के खम्भे आज तक सड़को पर अव्यवस्था का सबसे बड़ा कारण है| जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नही है| व्यापारियों के साथ उत्पीडन होता रहता है और जनप्रतिनिधि कुछ नही बोलते| उन्होंने कहा की उन्हें इस बार इस तरह का जनप्रतिधि चुनना है जो जनता की बात सुने और उस पर जीत के बाद अमल भी करे|

लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता बंटी सरदार का कहना है कि बीते तीन दशक पूर्व नगर का विकास जिस जगह पर था आज भी वहीं का वहीं है| नगर की नेहरु रोड पर अतिक्रमण का जोर है| कार की पार्किंग और जाम की समस्या होने से अधितर लोग आवास विकास और फ़तेहगढ़ से खरीददारी करके लौट जाते है| नगर में मनोरंजन का कोई साधन अभी तक नही है | जो टाकिज थे वह भी बंद हो गये| उनका कहना है कि आने वाला सदर का नया विधायक जो भी बने उसे नगर के विकास को महत्व देना चाहिए| नेहरु रोड वन-वे बने| पूर्व में लाल सराय पानी की टंकी के नीचे पार्किग की व्यवस्था की गयी थी| लेकिन चंद रोज में सब खत्म हो गया| प्रशासन को भी इस तरह ध्यान देना चाहिए|

सराफा व्यापारी हरीश चन्द्र वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में उनके हिसाब से कोई विकास कार्य बीते 30 दशक में नजर नही आया| उन्होंने ने भी नेहरु रोड पर जाम और अतिक्रमण को विकास के मार्ग में सबसे बड़ा अबरोध बताया| उनका कहना है कि किसी ने भी इस तरफ ध्यान नही दिया| बीते 15 वर्ष पूर्व मास्टर प्लान का नक्शा बनाया गया था| और यह बताया गया था की नेहरु रोड की लंबाई कितनी होगी और रेलवे रोड़ की कितनी उसे आज तक अमली जामा नही पहनाया जा सका| जनता 30 दशको से जाम और पार्किग की झाम से जूझ रही है|

वही लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता (नन्हू) व उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया का कहना है कि नगर में विकास कहा हुआ और किसने कराया यह कहा दिख रहा है| नया जो भी विधायक जीते वह नगर में अपना समझ कर विकास कराये और जाम से निजात दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे| लिंजीगंज के व्यापारी लवी गौरी, सतेन्द्र गुप्ता काकहना है कि आने वाले समय ने नगर में जो भी ऐतिहासिक इमारते बनी है उसका सुंदरीकरण हो|

[adrotate banner="2"]