नाबालिक साथ रेप और हत्या के प्रयास में आधा दर्जन पर एफआईआर

0
121

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) नाबालिक के साथ रेप और उसकी बहन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें पड़ताल शुरू कर दी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर विशाल मिश्रा पुत्र सुशील मिश्रा, अमन दीक्षित पुत्र आनन्द दीक्षित, छोटू पुत्र अरुण चतुर्वेदी, सुशील मिश्रा, गुड्डू उर्फ निर्दोष व अरुण चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| शहर कोतवाली पुलिस नें 147, 323, 307, 376, 504, 506, एचसी-एचटी एक्ट व पास्को एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया| महिला ने आरोप लगाया कि शौच गयी 15 वर्षीय किशोरी व 10 वर्षीय बालिका को खेत में पकड़ने और 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म व 10 वर्षीय किशोरी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग का आरोप लगा है|
पुलिस नें जाँच तेज कर दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]