नई प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा की ओर दे ध्यान

0
133

फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव में होने वाले रैप शो में हिस्सा लेने पंहुची प्रतिभागियों का कहना है कि पिछली सरकार में जो हुआ सो हुआ लेकिन आने वाली नई प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे| जिससे सड़क पर निकलते समय वह खुद को असुरक्षित महसूस ना करे|

[adrotate banner="3"]

नगर के ओपी गुप्ता सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रूचि रावत गाजियाबाद, यशस्वी दुबे मिर्जापुर, हमीरपुर की शुभांगी शर्मा, आकांक्षां सिंह कानपुर, लखनऊ की स्वाति यादव, हिना सिंह, आगरा की लोविना जुनैया आदि ने बताया कि वह सभी माडलिंग या फिल्म जगत में अपना स्थान बनाना चाहते है| उन्होंने इसके लिये बहुत ही मेहनत की है| लेकिन आज भी हमारा समाज माडलिंग करने वाली और फिल्म जगत में काम करने वाली युवतियों को अलग नजर से देखता है| जबकि यह फिल्म जगत में काम करना या माडलिंग करना एक कला है| और कला कुदरत की देंन है| हमे अपना नजरिया बदलने की जरूरत है|

इसके साथ ही साथ महिलाओ ने आगामी लगभग एक माह बाद बनने वाली नई सरकार से अपेक्षा की है| कि पिछले वर्षो में हुई महिलाओ तरह अब घटनाओ को दोहराया ना जाये| इसके लिये सोचना चाहिए| महिला सुरक्षा के कानून और भी सख्त होने चाहिए| ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओ पर लगाम लग सके|

महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा, आकाश मिश्रा, पुष्पेन्द्र यादव, कृष्ण कान्त अक्षर आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]