धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्रता दिवस, शान से फहराया तिरंगा

0
459

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 76 वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूम-धाम से मनाया गया। जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामानाएं एवं बधाई दिया है।

76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया,सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा जेएनवी तिराहे पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान एवं
संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई व कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा कि आजाद भारत के रूप में 75 वर्ष पूर्ण कर चुका, हमारा देश पूरी दुनिया में आज एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भूमिका निभा रहा है|

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों आश्रितों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया व उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाकर उपलब्ध कराया और कहा कि ये धरोहर है उस संघर्ष की जिसके उपरांत हमे स्वतंत्रता प्राप्त हुई है| लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति योग्यता के आधार पर चुन कर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री बन सकता है| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल जिलाधिकारी द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय पहुँचकर मरीजो को फलों का वितरण किया,उसके बाद केंद्रीय कारागार पहुँचकर कारागार के अस्पताल में भर्ती बंदियों को फल व कंबल का वितरण किया व गौशाला में गायों को गुड़ व रोटी खिलायी।



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]