फर्रुखाबाद: रविवार को भगवान जगन्नाथ का रथ घंट-घड़ियाल तथा शंख ध्वनि के साथ निकला। रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने भगवान का पूजन अर्चन कर आरती उतारी वही भक्तों के जयकारे से पूरा परिक्षेत्र गूंजता रहा।
नगर के लोहाई रोड स्थित राधा शक्ति श्याम मंदिर से भगवान कृष्ण एवं मां राधा का सुसज्जित रथ निकला। मनमोहन गोस्वामी, चिनमय गोस्वामी के नेतृत्व में निकली भगवान की शोभायात्रा को पूजन अर्चन के बाद रथ को विदा किया। जहां सैकड़ों भक्त रथ को खींचने के लिये आतुर हो उठे। यात्रा लोहाई रोड, नेहरू रोड, नीवाचुअत, रेलवे रोड होती हुई धमंडी कूंचा में समाप्त हुई| जिसका जगह-जगह पूजन अर्चन के बाद आरती उतारी गई। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त की पत्नी भी शोभायात्रा में शामिल हुई|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


