सोमबार को होगी ईद की नमाज

0
128

फर्रुखाबाद : पहले से चले रही तैयारीयों के बीच देर शाम चांद की तस्दीक के बाद ईंद की नबाज का सोमबार को एलान कर दिया गया| मस्जिदों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है| वही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है|

[adrotate banner="3"]

पुरानी ईदगाह व नई ईदगाह की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया| नगर पालिका की ओर से ईदगाहों के आसपास सफाई कराने के बाद रास्तों पर चूना भी डाला गया। रविवार देर शाम मस्जिदों से चांद की तस्दीक कर दी गई। सोमवार को जनपद की ईदगाहों व शहर की प्रमुख मस्जिदों में हजारों लोग ईद की नमाज के लिए जुटेंगे। वही जिलाधिकारी ने नवाज के लिये मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी है| शमसाबाद में तहसीलदार कायमगंज को लगाया गया है। शहर की दोनों ईदगाहें थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में हैं। यहां पर एडीएम व एसडीएम सदर को लगाया गया है।कायमगंज में एसडीएम कायमगंज तैनात रहेंगे| कमालगंज व मोहम्मदाबाद में संबंधित कानूनगो को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है|
यहां होगी ईद की नमाज
नई ईदगाह में नमाज सुबह सवा आठ बजे होगी,पुरानी ईदगाह में नमाज सुबह नौ बजे होगी,दरगाह हुसैनिया मुजीबिया पर ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे होगी,सुनहरी मस्जिद में ईद की नमाज सुबह दस बजे होगी, मस्जिद काजी साहब में ईद की नमाज सुबह नौ बजे होगी,फतेहगढ़ की ईदगाह में नमाज सुबह आठ बजे होगी

[adrotate banner="2"]