बीजेपी स्कूली बच्चो को पढ़ाएगी दीनदयाल सहित्य

0
177

फर्रुखाबाद : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसके अंतर्गत शहर के पांचाल घाट पर बैठक कर छात्रों को प० दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय से अवगत कराने के साथ ही साथ उनके जीवन से जुड़े सबालों की परीक्षा लेने का भी निर्णय लिया गया| इसके बाद पार्टी के नेताओं ने शमसाबाद में आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में हिस्सा लिया|

[adrotate banner="3"]

शहर के पांचाल घाट पर स्थित नारायण आश्रम में समान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिये सभी को मंडलवार जिम्मेदारी दी गयी है| बैठक में कहा गया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 20 अगस्त को अधिकतर विधालयों में आयोजित की जायेगी| 23 जुलाई को कार्यशाला का अयोजन होगा| जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओ को प० दीनदयाल के विषय में जानकारी दी|

शमसाबाद : एक गेस्ट हाउस में बीजेपी ने आयोजित किये जन कल्याण सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा की कुछ कर्मचारियों की मानसिकता ठीक नही है| वह अपने आप को सुधारे| चेयरमैंन विजय गुप्ता, रुपेश गुप्ता, केके राजपूत, प्रधान कुंबर जीत आदि रहे|

[adrotate banner="2"]