दीपावली पर चोरो ने निकाला लाखो का दिवाला

0
146

chori 2chori 1chorichori 4फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया निवासी राजेन्द्र सिंह पाल के घर बीती रात चोरो ने जमकर उत्पात मचाया| सुबह जानकारी होने पर थाना पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

राजेन्द्र के पुत्र अनुपम ने बताया की बीती रात वह अपनी पत्नी सीमा के साथ कमरे में सो रहा था| उसका छोटा भाई विवेक भी अपनी पत्नी सीमा के साथ सोया था| पिता व माँ उर्मिला भी घर में ही सो रहे थे| दादी रामकली छत पर बने कमरे में सो रही थी| देर रात तकरीबन दो बजे अज्ञात चोर उसके घर के पीछे से आये और उसके कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का ताला तोडा| उसमे रखा कीमती जेबरात व नकदी चोरी कर लिया| अनुपम के अनुसार लगभग पांच लाख का जेबर नकदी चोरी हुआ है| रात में ही चौकी राय के प्रभारी तहसीलदार सिंह को घटना की जानकारी दी गयी| मौके पर पंहुचे दरोगा ने पीड़ित पक्ष को जमकर हडकाया| की इतनी रात गये उसे जगाने की क्या जरूरत थी| चौकी प्रभारी ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को नही दी| सुबह जानकारी होने पर सक्रिय हुये थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| गाँव से ही कुछ दूर रेलवे क्रासिंग के निकट खेत में चोरी गये जेबरात के डिब्बे पड़े मिले| पुलिस ने उस जगह पर जाकर भी जाँच की| थानाध्यक्ष ने खोजी कुत्ता आस्कर व फिल्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुला लिया|

खोजी कुत्ते ने चोरी वाले कमरे में बिखरे पड़े सामान की गंध लेकर खेतो से भागता हुआ रेलवे क्रासिंग के निकट पंहुचा जंहा जेबरात के खाली डिब्बे पड़े थे| जिसके बाद आस्कर( खोजी कुत्ता) तकरीबन पांच किलोमीटर चलकर ग्राम रायपुर पंहुचा| लेकिन उसे गंध ठीक ना मिलने पर वह वापस लौट गया|
फिल्ड यूनिट को मिले हाथो के निशान
चोरी वाली जगह पर उंगलियों के निशान तलाशने पंहुची फिल्ड यूनिट की टीम को तोड़ी गयी अलमारी के हत्थे पर कुछ उंगलियों के मिले है| वही पुलिस को शक है कि जिस तरह से कमरे मे जाकर केबल अलमारी ही तोड़ी गयी लेकिन उसके पास में ही रखे दो बक्सों को चोरो ने देखा तक नही| इससे पुलिस को शक है कि घटना में किसी करीबी का ही हाथ है|थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]