गैस सिलेंडर फटने से लगी आग,बेटी की शादी के सपने राख

0
133

AAGफर्रुखाबाद:शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा पूर्व में सुबह अचानक लगी आग से भगदड़ मच गई|शार्ट सर्किट से लगी आग गैस सिलेंडर तक पहुँच गई और घर में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया|
बुधवार को बिमल कुमार श्रीवास्तव के घर में लगी आग से बिजली की लाइन जलने के बाद अंदर ही रखे मिटटी के तेल में आग लग गई उसके बाद गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली पड़ोसियों का कहना है|कि जिस समय गैस सिलेंडर में आग लगी थी उस समय पर हम लोग घर के भीतर ही मौजूद थे|जब आग जल रही थी उस समय व्यूटी,बन्टीगुरु,कल्लू मिश्रा,विनीत पाठक,आशीष गुप्ता आदि लोग मौजूद थे|जिस वक्त आग को काबू करने के लिए रामकुमार व् पिंकी शर्मा ने अपने घर से समर से पानी चलाकर आग को काबू में किया|विमल ने अपनी बेटी पूजा का विवाह फतेहगढ में एक हफ्ता पहले ही तय किया था| विमल औरैया जिले में विकास भवन में चपरासी के पद पर तैनात है|

[adrotate banner="3"]

आग में डेढ़ लाख कैश व् लाखो के जेबर आदि घर का सामान जल गया| विमल का कहना है कि अब मै अपनी बेटी का विवाह कैसे कर पाऊगा मेरे पास कुछ भी नही बचा है|आग लगने के बाद फायर सर्विस को फोन किया गया लेकिन आधा घंटे बाद गाड़ी पहुंची तबतक लोगो ने आग पर काबू प् लिया था|

[adrotate banner="2"]