दिव्यांग शिविर के पहले दिन 190 पंजीकरण, 258 उपकरण वितरित

0
228

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एस.एन. साध ट्रस्ट के द्वारा डॉ. रजनी सरीन की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध की पत्नी मधु साध ने सुबह नौ बजे किया। उद्घाटन से पहले ही शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों की भीड़ जुटने लगी थी। शिविर के पहले दिन कुल 190 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। जयपुर से आई विशेष टीम द्वारा जरूरतमंदों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 16 ट्राई साइकिल, 8 कृत्रिम हाथ, 12 व्हीलचेयर, 35 छड़ियां, 22 कैलिपर, 25 कृत्रिम पैर, 30 वैशाखी, 15 वॉकर, 30 जोड़ी जूते और 65 कान की मशीन शामिल हैं। कान संबंधी समस्या से जूझ रहे दिव्यांगजनों के लिए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनु ने परीक्षण किया। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार कान की मशीन और दवाएं भी ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।शिविर की व्यवस्थाओं में राकेश साध, चमकेश साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन और रोहित गर्ग ने सहयोग किया। वहीं उदय पाल, सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध समेत जयपुर से आई पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।आयोजकों ने शिविर की जानकारी अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंचाने में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग की सराहना की।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]