दहेज उत्पीड़न में चढ़ी विवाहिता की बली

CRIME-Dowry-Rape FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद): कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर निवासी 40 वर्षीय सावित्री पत्नी पिन्टू सिंह ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बीते 5 साल पूर्व जनपद मैनपुरी के किशनी कुशमरा निवासी रघुनाथ पाल ने अपनी पुत्री सावित्री का विवाह संगराम के साथ किया था। विवाह के पांच साल बाद संगराम की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों की राय पर उसका विवाह देवर पिंटू से कर दिया गया था। सावित्री के मायके वालों का आरोप है कि पिंटू के विवाह के बाद ससुराल वाले बाइक व सोने की जंजीर देने के लिए सावित्री को प्रताड़ित करते थे। कई बार उसकी पिटाई भी की गयी। बीती रात सावित्री ने दहेज उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सावित्री के पति पिन्टू, ससुर भारत सिंह, सास एवं बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।