दबंगों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

0
154

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात एक जन्मदिन समारोह में पुराने विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी| जिससे गाँव में दहशत फ़ैल गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी गौरव उर्फ़ रूद्र प्रताप सिंह पुत्र अबधेश सिंह नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि वह गोले चौहान के पुत्र का जन्मदिन था| जिसकी दावत में श्याम वीर उर्फ़ कल्लू, उदयवीर पुत्र नरवीर सिंह ने शराब के नशे में गौरव के घर की तरफ फायरिंग कर दी और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी|
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रयाद गंगवार ने बताया की फायरिंग नही हुई| तहरीर की जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]