थाने के करीब बाइक शोरुम में नकब लगा लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) दीपावली का पर्व जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है| चोरी की घटनाओ में दिनों दिन इजाफा होता जा रहा है| बीती रात थाने से वमुश्किल 20 कदम की दूरी पर चोरो ने बाइक शोरुम में नकब लगाकर तकरीबन पांच लाख की चोरी कर ली| पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी श्यामपाल सिंह की कस्बे में थाने के निकट सिंह टीवीएस के नाम से बाइक एजेंसी है| बीती रात उन्होंने कर्मचारी संजीब के साथ एजेंसी में ताला बंद किया| सुबह जब 9 बजे कर्मचारी उत्तम शोरुम खोलने पंहुचा तो शोरूम में पीछे से नकब लगा हुआ था| उसने इसकी जानकारी दूसरे कर्मचारी संजीब को दी| संजीब ने शोरुम मालिक श्यामपाल को घटना से अवगत कराया|
कुछ देर बाद ही एजेंसी मालिक श्यामपाल अपने पुत्र अनिल सिंह के साथ शोरुम पर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी| चोर चार लाख रूपये कीमत के स्पेयर पार्ट, एक लैपटॉप, दो बैट्री, एक इंवर्टर, एक कन्वर्टर चोरी कर ले गये| मौके पर थानाध्यक्ष संजय गुप्ता फ़ोर्स के साथ आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुदकमा दर्ज किया जायेगा|
थानाध्यक्ष व एजेंसी मालिक के पुत्र में नोकझोंक
शोरुम मालिक का पुत्र अनिल चोरी की घटना के बाद जाम लगाने की तैयारी कर रहा था| उसने आरोप लगाया कि बीते मार्च 2016 को भी उसके शोरुम में चोरी हुई थी| तब भी लाखो का मॉल चोरी हुआ था| उसमे भी पुलिस ने खुलासा नही हुआ| उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया| जिस पर नोकझोंक हो गयी| बाद में थानाध्यक्ष के भरोसे पर जाम खोला गया|