फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव नौ सहारा निवासी शीशपाल का ट्रैक्टर खेत की ओर जाते समय करनपुर दत्त के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटता हुआ तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था। करनपुर दत्त के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलटने के बाद तालाब में जा गिरा। हादसे के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचने पर ट्रैक्टर तालाब में पलटा पड़ा था। ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाला। राहत की बात रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।घटना के बाद काफी देर तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हादसे को लेकर आसपास के लोगों में चर्चा बनी रही।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर तालाब में पलटा, चालक बाल-बाल बचा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



