बारिश से बदला मौसम का मिजाज, फर्रुखाबाद में बढ़ी ठिठुरन

0
276

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को बारिश के चलते जिले के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम में ठिठुरन का अहसास भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को फर्रुखाबाद में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहा है। बारिश के कारण शहर की सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही प्रभावित दिखाई दी। दोपहिया वाहन चालकों को बारिश के बीच आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहने और तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। लगातार बदले मौसम ने लोगों को सितंबर में ही ठंड का अहसास करा दिया है। बारिश और ठंडी हवा के चलते शाम होते-होते मौसम में और ठिठुरन बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]