फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अस्पताल में भर्ती मां का हाल जानकर पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी भी घायल हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के नगला सहाय गांव निवासी शेशबरन शाक्य का 30 वर्षीय पुत्र शरद उर्फ सोनू शाक्य की मां गीता का फर्रुखाबाद के आवास विकास कॉलोनी स्थित दि केयर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। बीती शाम सोनू अपनी पत्नी खुशबू के साथ मां को देखने अस्पताल पहुंचा था। मां से मिलने के बाद दंपति बाइक से अपने गांव के लिए रवाना हो गया। बताया गया कि रात करीब साढ़े दस बजे मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सकबाई गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आए चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। सूचना मिलने पर ईएमटी अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को रात करीब साढ़े 11 बजे लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पत्नी खुशबू का इलाज शुरू किया गया। सोनू की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को घटना की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि सोनू का लगभग एक वर्ष पहले औरैया जनपद के उदयीपुरवा निवासी खुशी के साथ विवाह हुआ था।घटना के संबंध में थाना सौरिख क्षेत्र के किसई जगदीशपुर निवासी अशोक कुमार शाक्य ने बताया कि उनकी बहन गीता की एक दिन पहले ही किडनी की सर्जरी हुई थी। वह अस्पताल में बहन को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान सोनू भी अपनी मां का हाल जानने आया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि अस्पताल से घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो जाएगा
वाहन की चपेट में आने से युवक की जान गई, पत्नी गंभीर रूप से घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



