फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एसएन साध ट्रस्ट के द्वारा दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 24, 25 और 26 फरवरी को किया जाएगा। यह शिविर शहर के सेवा केंद्र, एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने, फैंसी हाउस सेवा केंद्र में लगेगा|
शिविर की संयोजक समाजसेवी चिकित्सक डा. रजनी सरीन ने में बताया की इस बार 52 वां शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के लिए बच्चों की कोचिंग भी लगाने की पहल की गई है| शिविर की जानकारी देते हुए उन्होंने ने बताया कि इस दौरान डा. सुबोध कुमार वर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ व डा. शिखर सक्सेना नाक, कान,गला विशेषज्ञ दिव्यांग जन लगातार शिविर में शिरकत करेंगे। शिविर में दिव्यांगों के लिए आवश्यक उपकरण जैसे कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर कैलिपर ,छड़ी, कान की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
शिविर एसएन साध ट्रस्ट के प्रमुख राकेश साध, चमकेश साध के नेतृत्व में आयोजित होगा। उन्होंने बताया की सेवा कार्य है इसमें जो भी समय पर आ जाएगा उसी से शुभारंभ कर दिया जाएगा हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सैनिकों के लिए वह हमेशा मुफ्त और सलाह दवाइयां का इलाज उपलब्ध कराती हैं इसके अलावा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सभी के लिए मुफ्त सलाह वर्षों से देती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी मरीजों के लिए दवाएं और प्रोटीन इत्यादि के टॉनिक आवश्यक रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। अभिव्यंजना के समन्वयक भूपेन्द्र प्रताप सिंह, उदय बाथम, अमर साध, शीश मेहरोत्रा, विवेक , छोटू आदि रहे|
तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता नि:शुल्क शिविर का होगा आयोजन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


