तगादे से तंग आकर शिवराज को उतारा था मौत के घाट

0
129

फर्रुखाबाद:(कंपिल) उधारी के रूपये का तगादा करने के चक्कर में ग्रामीण को गोलीमार मौत के घाट उतारा गया था| पुलिस नें आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंता में बीते 25 जनवरी की रात घर के बाहर सो रहे ग्रामीण शिवराज सिंह के गर्दन में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था| घटना में पुलिस जाँच पड़ताल कर रही थी| मंगलवार को पुलिस ने गबरु पुत्र सरनाम यादव निवासी नाजर नगला को सिवारा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से पुलिस नें एक तमंचा बरामद किया है| पुलिस के अनुसार मृतक ने आरोपी को 1 लाख 40 हजार रूपये उधार दिये थे जिसका तगादा मृतक करता था| जिससे बचने के लिए आरोपी नें शिवराज को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया|
थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि ऊधारी के चक्कर में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था| उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]