डीएम-एसपी को बम से उड़ाने की धमकी देंने वाले पर एफआईआर

0
128

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को गाली-गलौज कर उन्हें बम से उड़ा देनें की धमकी देनें के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|
जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में तैनात टेलीफोन आपरेटर अवनीश कुमार नें कोतवाली फतेहगढ़ को तहरीर दी| जिसमे उसने कहा कि उनके फोन पर फोन संख्या 07668259965 के नंबर से एक अज्ञात युवक ने एसपी व डीएम को भद्दी-भद्दी एवं जाति सूचक गालियां दी और जान से मार देने की धमकी भी दे डाली| डीएम व एसपी परिसर को बमों और हतगोलों से उड़ा देने की धमकी दी।
घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 504, 506 आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]