ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार

0
26

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के आरोप में जीआरपी फर्रुखाबाद ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के फतेहगढ़ छोर से चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यक्ष एप की मदद से उनकी पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अशोक नगर निवासी आरती लोंडे (35), शुभांगी शेंडे (33), चांदनी शेंडे (20) और विद्या लोंडे (25) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाएं त्योहारों और मेलों के दौरान भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और जेवर चोरी करती थीं।जीआरपी के अनुसार, चारों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। बरामद मोबाइलों में एक मोबाइल जीआरपी फर्रुखाबाद के मुकदमे से संबंधित है, जबकि तीन अन्य अलग-अलग ट्रेनों से चोरी किए गए थे।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]