फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर की जर्जर सड़कों, अधूरी पुलिया, अंडरपास में खामियों, जलभराव और बिजली व्यवस्था की समस्याओं को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शमशाबाद के पूर्व चेयरमैन नदीम अहमद फारूकी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जसमई दरवाजा पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराने, मार्ग चौड़ा करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। इसके अलावा दिलावर अंडरपास की गुणवत्ता की जांच, जलभराव की समस्या दूर करने तथा दिलावर से बघार पुल तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई।ज्ञापन में झूलते बिजली के तारों, झुके खंभों और जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने के साथ शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की भी मांग की गई।इस दौरान यूनुस अंसारी, शशांक सक्सेना, देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, सर्वेश अंबेडकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शहर की बदहाल सड़कों और पुलिया-अंडरपास की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



