राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता

0
28

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला कार्यालय पर प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।अखिलेश शुक्ला को जिला सचिव, रंजन बाथम को पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष, ब्रजेश सक्सेना को जिला महासचिव, दिलीप शर्मा व सचिन शुक्ला को युवा मोर्चा का जिला सचिव बनाया गया। वहीं आशू तिवारी व हर्ष दुबे को व्यापार संघ का जिला सचिव तथा सुरजीत बाथम और प्रदीप राजपूत को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, राजन दीक्षित, अरुण दीक्षित, गोपाल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]