टाकीज में उपद्रव करने वाले एक सैकड़ा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा

0
129

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से फिल्म अभिनेता सलमान खान के द्वारा वाल्मीकि समाज को भंगी शब्द से सम्बोधित किये जाने पर बबाल चल रहा है| जगह-जगह प्रदर्शन भी चल रहा है| जिसके चलते वाल्मीकि समाज के लोग सिनेमा हाल में भी सलमान की फिल्म का विरोध कर रहे है| सोमबार को भी वाल्मीकि समाज ने पुतला फूंका| इसके साथ ही सिनेमा हाल में उपद्रव किया| जिसके बाद सिनेमा हाल के प्रबन्धक ने वाल्मीकि समाज के 100 सैकड़ा लोगो के खिलाफ पुलिस को कार्यवाही के लिये तहरीर दी गयी है| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]

शहर के रेलवे रोड स्थित सिल्वर साईन सिनेमा हाल के प्रबन्धक रमेश चन्द्र दीक्षित ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि इन दिनों टाइगर जिंदा है का विरोध चल रहा है| जिसमे सलमान खान व शिल्पा शेट्टी ने अभिनय किया है| वाल्मीकि समाज के लोग फिल्म को ना बंद करने पर सिनेमा में आग लगाने की धमकी दे रहे है| सोमबार को दोपहर लगभग 3 बजे फतेहगढ़ के ग्वाल टोली निवासी भारत वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि पुत्र कल्लू निवासी असगर रोड अपने लगभग एक सैकड़ा लोगो ने साथ आ गये|

प्रबन्धक ने बताया की आरोपियों ने सिनेमा बंद कराने की धमकी दी| उस समय टिकट घर पर महिलाओ व पुरुषो की भीड़ थी | जब सिनेमा में घुसने से मना किया तो वह सिनेमा परिसर में नारेबाजी करने लगे| कुछ लोगो ने सलमान खान का पुतला जलाया| उन्होंने पोस्टर व पम्पलेट फाड़ दिये| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| सड़क के दुकानदार शटर बंद करके भाग गये| लगभग आधा घंटे तक तांडव चला| आरोपी सिनेमा में आग लगाने व जाने से मारने की धमकी देकर चले गये|
सिल्वर साईन सिनेमा हाल के प्रबन्धक रमेश दीक्षित ने जेएनआई को बताया कि आरोपी बीते कई दिनों से फिल्म ना चलने देने को लेकर विरोध कर रहे है|उनके ग्राहक परेशान है| शहर कोतवाल संजीब राठौर ने जेएनआई को बताया कि यह गम्भीर मामला है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| |

[adrotate banner="2"]