झोपड़ी जलाने और जबरन खेत जोतने में 16 पर मुकदमा

0
137

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम जेदपुरा मौजा बिल्सडी निवासी धनीराम पुत्र मंगूलाल शाक्य की झोपड़ी पर कुछ दबंगो ने बीते 8 सितम्बर को आग लगाकर राख कर दिया| इसके साथ ही साथ उसकी भूमि पर ट्रेक्टर चलाकर उस पर अपना कब्जा कर लिया | मामले की सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयीथी| रविवार को पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]

धनीराम ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा था कि उसके घर के निकट लगभग आठ डिसीमल जगह है| उसमे उसके जानवर रहते है| घर का कुछ सामान भी वही रखा रहता है | यह भूमि उसके पूर्वजो की 40 साल से है | 8 सितम्बर को सुबह लगभग 8 बजे गाँव के ही कुछ दबंग मुकेश, होरीलाल, संजय, रमेश चन्द्र, अबधेश विनोद आदि लगबग डेढ़ दर्जन लोग आ गये| उन्होंने उसकी झोपडी में आग लगा दी| और ट्रेक्टर से भूमि भी जोत ली| पुलिस ने मुकेश, उमाशंकर पुत्र बालक राम, विनोद पुत्र रामरक्ष पाल, संजय पुत्र होरीलाल, चन्द्र प्रकाश पुत्र पुत्तूलाल, सुभाष,अबधेश व भूरे पुत्र अनंतराम, रमेश पुत्र शांति स्वरूप, महेश पुत्र शांतिस्वरूप, विनय,विवेक पुत्र उमाशंकर, मनोज पुत्र रमेश,संत सेवक पुत्र पुत्तु लाल, मनीष पुत्र संत सेवक, सुरेश पुत्र सत्यप्रकाश के खिलाफ धारा 147,427,436 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच दरोगा मुनेंद्र कुमार को दी गयी है|

[adrotate banner="2"]