जान लेवा हमले में तीन सगे भाईयों सहित 9 दोष सिद्ध

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ न्यायालय ने जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई करते हुए तीन सगे भाइयों सहित 9 को दोषसिद्ध कर दिया है| सजा की सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित कर दी गई है| दरअसल बीते 13 नवंबर 2022 को क्षेत्र के मोहल्ला निवासी शास्त्री नगर निवासी अनिल गुप्ता नें एक मुकदमा दर्ज कराया जिसमे कहा की वह बाइक से आ रहे थे, उसी दौरान अखिल उर्फ नेता , अमित व निखिल गुप्ता पुत्र घनश्याम दास निवासी अशोक नगर, राहुल व संदीप गुप्ता पुत्र मुन्नू गुप्ता, निहाल पुत्र राजवीर निवासी अशोक नगर, रोहित पुत्र ग्रीश चंद्र गुप्ता निवासी अशोक नगर, हर्ष व जतिन उर्फ जानू पुत्र उमाकांत गुप्ता नें हमला बोल दिया, और गाली -गलौज कर अखिल नें तमचे से फायर कर दिया | आरोपी सोनें की चेन व 10300रूपये की नकदी भी लूट ले गये | मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, पुलिस नें सभी आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की| कोर्ट नें सभी आरोपियों को दोषी करारा दिया है | सजा की सुनवाई के लिये 25 मई की तिथि निहित की है |