फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी एक महिला ने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। महिला का कहना है कि उसका बेटा मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।ग्राम गिरधरपुर निवासी रामदेवी पत्नी स्वर्गीय नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके तीन बेटे हैं। इनमें दो बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के अनुसार उसका बेटा मुनीष 19 मई 2026 को घर आया था। कुछ देर बाद उसने छोटे भाई मुनेन्द्र से कहा कि वह सलेमपुर जा रहा है। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया और जल्द वापस आने की बात कही थी।परिजनों का कहना है कि देर रात तक जब मुनीष घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिस मोटरसाइकिल से वह गया था, वह भी गायब है।पीड़ित मां ने पुलिस से बेटे और मोटरसाइकिल की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना के बाद से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मोटरसाइकिल समेत युवक लापता, मां ने पुलिस से लगाई गुहार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



