जनक्रांति पार्टी ने चौक पर नारेबाजी कर मनमोहन व सोनिया का पुतला फूँका

0
144

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य व नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरक्षण में कटौती के विरोध में मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी का पुतला फूंक दिया|

[adrotate banner="3"]

सोमवार सायं जनक्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेद्र सिंह कटियार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता चौक पर इकट्ठे होकर मनोहन सिंह व सोनिया गांधी के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंक दिया| जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश की कुल आबादी सौ करोड़ से ऊपर है जिसमे ५४% पिछड़े वर्ग का समाज है व खेती किसानी व मजदूरी करता है|

उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्ग को मंडल कमीशन के तहत २७”% आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने लागू किया था| इसमें पिछड़े वर्ग के मुस्लिम भाईयों को भी लाभ मिल रहा है| कांग्रेस सरकार रंगनाथ मिश्र कमेटी की रिपोर्ट लागू करने में तुली हुयी है और २७% पिछड़ों का आरक्षण काटकर १२% मुस्लिमों का आरक्षण देने की बात कर रही है जो सरासर गलत है|

उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने सर्व समाज को ७० हजार नौकरियाँ बिना रिश्वत के दीं जिन्हें हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयों को नौकरियाँ दी गयीं| इसी बात से खिन्न होकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का घोर विरोध करते हुए पहले तो जमकर नारेबाजी की जिससे चौक पर जाम लग गया और बाद में मनमोहन और सोनिया का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली| महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य व अन्य कार्यकर्ताओं ने जलते हुए पुतले पर जूता चप्पल आक्रोस व्यक्त किया|

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेन्द्र राजपूत, मोनू राजपूत, जिला महामंत्री आरसी राजपूत, आशीष कुमार सक्सेना, पुनीत कुमार रावत, जीतेन्द्र कुमार बाथम, सर्वेश कुमार, राजवती बाथम, मोनिका शाक्य, सोनी लता कुशवाह, सज्जो देवी बाथम आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]