कोटेदार ने गरीबों के बीपीएल कार्ड कटवाकर अपने परिजनों के बनवाये

0
111

फर्रुख्बाद: अम्बेडकर ग्राम बहलोलपुर के कोटेदार ने गरीबों के बीपीएल कार्ड कटवाकर अपने परिजनों के नाम बनवा लिये| ग्रामीणों ने एडीएम से मिलकर कोटेदार के विरुद्ध करवाई की मांग की|

[adrotate banner="3"]

तहसील कायमगंज के ग्राम बहलोलपुर के ग्रामीणों ने एडीएम से मिलकर बताया कि कोटेदार मातादीन शाक्य ने रामविलास शाक्य पुत्र रघुनाथ का बीपीएल कार्ड कटवाकर अपने पुत्र विपिन के नाम करवा दिया| राम नरेश पुत्र भगवंत के कार्ड पर अपने भाई राम भरोसे का| वहीँ ऐसे ही कई ग्रामीणों के कार्ड कटवाकर कोटेदार ने अपने ख़ास लोगो के बीपीएल कार्ड बनवा दिये है|

ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमचंद पुत्र डालचंद का अन्त्योदय कार्ड कोटेदार ने अपने पास रख लिया है और उस पर राशन भी हड़प कर जाता है| एपीएल कार्ड धारकों को तीन चार माह में एक बार मिटटी का तेल दिया जाता है|

एडीएम से मिलने वालों में प्रेमचंद, प्रेमपाल, गिरीश, सतीश, रक्षपाल, सुनीता, अनोखे, राकेश, राजीव, रामस्नेही, भगवानदास व राम दत्त आदि ग्रामीण उपस्तिस्थ रहे|

[adrotate banner="2"]