फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात छत पफर गयी 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया| पुलिस पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय पीड़ित किशोरी के पिता नें पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री बीती रात अकेली सोनें छत पर गयी थी| उसी समय पड़ोसी आरोपी अनिल उर्फ झम्मन भी छत पर आ गया| उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी|
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 376, 504 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस जाँच में जुटी है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


