चेतावनी बिंदु पर आया गंगा का जलस्तर

0
182

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरूवार को जल स्तर कम होनें से गंगा चेतावनी बिंदु पर आ गयी| लेकिन कटान भी तेज हो गया है| जिससे कई गांवों में संकट है|
गुरुवार को गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर कम होने से 136.60 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से गंगा में 55421 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर गेज के नीचे है। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 5592 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का पानी कम होनें से अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर घाट में झोपड़िया गंगा में समा गयी| उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला के द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली भरकर बांस बल्लियां भेजी गयीं, जो कि अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है और कटान तेजी से चल रहा है |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]