चेकिंग करनें गये विधुत कर्मियों को लाठी-डंडो से पीटा

0
145

फर्रुखाबाद(जहानगंज संवाददाता) विधुत चेकिंग करनें गये कर्मियों के साथ ग्रामीणों नें मारपीट का दी| घटना के सम्बन्ध में अवर अभियंता नें थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
अवर अभियंता भोलेपुर उपकेंद्र व गैसिंगपुर वेद प्रकाश भारती नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को दोपहर 11:30 बजे संबिदा कर्मी लाइन मैंन बलराम, उत्तम व बृजेन्द्र सिंह जैतपुर में विधुत बकाया बसूली व संयोजन विच्छेदन के लिए गये थे| उसी समय विरोज बाबू पुत्र रामेश्वर दयाल व तकदीरवती पत्नी रामदास के विधुत कनेक्शन पूर्व में ही  काटे गये थे| लेकिन वह बकाया बिल जमा किये बिना ही सप्लाई पोल से जोड़कर अबैध तरीके से चला रहे थे जब उनको बिल जमा करनें के लिए बोला गया तो पास खड़े सोनू पुत्र विरोज बाबू, अजीत पुत्र रामदास, विकास पुत्र सर्वेश, मोहित पुत्र रक्षपाल नें तीनों लाइन मैनों के साथ हाथापाई कर लाठी-डंडो से पीट जान से मारनें का प्रयास किया| इसके साथ ही विधुत बकाया लिस्ट को भी फाड़ दिया| घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर आ गयी तो आरोपी फरार हो गये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]