फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश सरकार के सम्पूर्ण लॉक डाउन में भी परिषदीय विद्यालय खुलेंगे या नही इसको लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति को बीएसए नें साफ कर दिया| उन्होंने शनिवार को होनें वाले लॉक डाउन में भी शिक्षकों को जाने की बात कही है|
दरअसल जिले में कोरोना महामारी के बाद भी लॉक डाउन में भी विद्यालय खुलनें ना खुलने को लेकर संशय की स्थिति है| जिसको लेकर बीएसए लाल जी यादव नें जेएनआई को बताया कि शनिवार को लॉक डाउन में शिक्षक विद्यालयों में जाकर विद्यालय से सम्बन्धित कार्य सम्पादित करेंगे| बच्चों के विद्यालय आने के लिए आदेश नही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


