चुनाव बाद ही बदलेगा विधालयो का समय: डीएम

0
200

dmफर्रुखाबाद:बीते कई दिनों ने परिषदीय विधालयो के समय को परिवर्तन करने को लेकर चल रही शिक्षक नेताओ की राजनीति को जिलाधिकारी ने फेल कर दिया| उन्होंने अभी विधालयो का समय नही बदलने के आदेश दिये है|

[adrotate banner="3"]

शिक्षक नेताओ ने काफी समय से विधालय का समय आठ बजे से दोपहर एक बजे तक करने की मांग जिलाधिकारी से की थी| इसके अगले क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने भी बुधवार को अपने अन्य साथी शिक्षक नेताओ के साथ जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन देकर विधालयो का समय बदलने की मांग की थी|

जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने जेएनआई को बताया कीविधालयो के समय परिवर्तन हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गयी है| अभी जिले में चुनाव चल रहा है| चुनाव के बाद ही विधालय के समय परिवर्तन पर पर विचार किया जायेगा|

बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर उन्हें रिपोर्ट भेज दी गयी है| आगे की कार्यवाही डीएम के निर्देश के बाद की जायेगी|

[adrotate banner="2"]