घर के बाहर सो रहे वृद्ध ग्रामीण की गर्दन में गोली मारकर हत्या

0
106

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती शनिवार की रात झोपडी में घर के बहर सो रहे वृद्ध की गर्दन में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया| पुलिस ने घटना के बाद जाँच पड़ताल की| लेकिन अभी किसी नतीजे पर नही पंहुच सकी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खुमानी के मजरा हनुमन्ता निवासी वृद्व शिवराज यादव रात में अपने घर के बाहर बनी झोपडी में सो रहे थे। उनकी पत्नी वीरावती व बेटी नीतू पुराने घर व उनका बड़ा बेटा अनिल यादव नए घर में में सो रहा था।
शिवराज के पुत्र अनिल यादव का कहना है कि देर रात घर का दरवाजा किसी ने बजाया लेकिन जब बाहर देखा तो कोई भी नजर नही आया| इसके बाद वह घर में चला गया| कुछ समय बाद कुछ लोगों नें उसके पिता शिवराज के गर्दन में गोली मार दी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| गोली की आवाज सुनकर मृतक के परिजन जग गये| जिसके बाद परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर फिल्ड यूनिट और थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार मौके पर आ गये और पड़ताल की|
थानाध्यक्ष नें बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]