ग्रामीण की मौत पर फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग दो घंटे जाम

0
167

फर्रुखाबाद: (शमशाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम गुसरापुर निवासी 55 वर्षीय रामरतन पुत्र धोनी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी। आक्रोषित परिजनों ने फर्रुखाबाद कायमगंज मार्ग दो घंटे तक जाम रखा। बाद में अधिकारियों के समझाने पर जाम खुल सका।

[adrotate banner="3"]

रामरतन अपनी दवा लेने शुकरुल्लापुर साइकिल से आ रहे थे। तभी बलुआपुर पुलिया के निकट ट्रैक्टर ने रामरतन को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो शव को ट्रैक्टर के नीचे दबा छोड़ ग्रामीणों ने कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर घटना स्थल के निकट ही जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह, तहसीलदार गजेन्द्र सिंह, सीओ नरेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आये। उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। एसडीएम ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। जिसके बाद शाम तकरीबन 5 बजे जाम खुल सका और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="2"]