गणेश महोत्सव के समापन पर भंडारा, 151 कन्याओं को कराया भोज

0
19

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कस्बा बाजार में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन के बाद शुक्रवार देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले गुरुवार को गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया था। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी।शुक्रवार को कस्बा बाजार में समाजसेवी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आरजू लाला भैया, राहुल प्रताप सिंह, विनीत कुमार, इंद्रेश कुमार और महेंद्र नर्सिंग के सहयोग से भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या भोज से हुआ। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 151 कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में खीर, पूड़ी, लड्डू समेत अन्य प्रसाद शामिल रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान देर शाम तक कस्बा बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और धार्मिक माहौल बना रहा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]