फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डॉ. राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष की इमरजेंसी परिसर में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्माव विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्पित कटियार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मरीजों को दवाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनके उपचार में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण कड़ी के
रूप में कार्य करते हैं। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनका योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों, फार्मासिस्टों और अस्पताल के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. बीबी कटियार ने की | इसके साथ ही एमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी, उदय राज,रिटायर्ड चीफ फार्मसिस्ट संजीब कटियार,डॉ. पंकज शुक्ला, सचिन द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजपूत प्रमुख रूप से रहे | संचालन संगठन के मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया |
लोहिया अस्पताल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



