गणेश प्रतिमा विसर्जन में सड़क पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

0
171

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) कस्बे रखी गणेश प्रतिमा पर प्रतिदिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। सुबह-शाम होने वाली महा आरती में महिलाओं व पुरुष भक्तों ने हिस्सेदारी की। हवन-पूजन के उपरांत पूजा पंडाल में स्थापित मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जन के लिए जुलूस संग निकली।मूर्ति विसर्जन में युवा भक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके। अबीर गुलाल उड़ाते हुए नगर में भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन पांचाल घाट पर किया गया।

[adrotate banner="3"]

सुबह लगभग 9 बजे गणपति की प्रतिमा विसर्जन के लिये निकाला गया| श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।’गणपति बप्पा मोरया.’,’अगले बरस तू जल्दी आ.’के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।गणेश उत्सव समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों से सुशोभित वाहन पर मूर्ति रख नगर महिला -पुरुष ढोल-तासे की ध्वनि पर झूमते व जयकारे लगा नगर भ्रमण कराया गया| कमेटी के राजेश महेश्वरी, अमित गुप्ता , गौरव गुप्ता, अजय महेशवरी, सतीश, प्रतीक हलवाई आदि ने व्यवस्था देखी|

सड़क पर भीड़ देख लगा की श्रद्धा का समंदर वह रहा हो| पुलिस की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी| सेंट्रेल जेल चौराहे व जिला जेल चौराहे से कानपुर जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोंक दिया गया| यात्रा कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग से पांचाल घाट पंहुची और प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया|

[adrotate banner="2"]