फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन कंपाउंड के पास उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पसंद की प्रतिमाएं बुक कराकर घर ले जा रहे भक्तफर्रुखाबाद। गणेश चतुर्दशी को लेकर शहर में उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। आगामी 14 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। कई श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमाएं पहले ही बुक करा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में भक्त प्रतिमाएं घर ले जाने लगे हैं।मिशन कंपाउंड के पास गणेश प्रतिमाओं का बाजार सज गया है। यहां कारीगर दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। प्रतिमा तैयार करने वाले कारीगर रामकुमार ने बताया कि मिट्टी और पाप के मिश्रण से गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। प्रतिमाओं की कीमत 100 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमाएं बुक कराकर एडवांस राशि जमा कर चुके हैं।शुक्रवार को मिशन कंपाउंड के पास सजे गणेश बाजार में श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही। ढोल-नगाड़ों के साथ भक्त गणेश प्रतिमाओं को अपने घर और पूजा स्थलों पर ले जाते नजर आए। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।विसर्जन को लेकर प्रशासन की तैयारीगणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विसर्जन के दौरान शहर से लेकर पांचाल घाट तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर पिछले कई वर्षों से गंगा में प्रतिमा विसर्जन के बजाय निर्धारित स्थान पर गड्ढा खोदकर भूमि विसर्जन की व्यवस्था की जाती रही है।हालांकि इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु परंपरा के नाम पर गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन कर देते हैं। ऐसे में इस बार भी प्रशासन के सामने गंगा में प्रतिमा विसर्जन रोकने और निर्धारित व्यवस्था का पालन कराने की चुनौती रहेगी।पूजन सामग्री की दुकानों पर भी बढ़ी रौनकगणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश पूजा के लिए झंडी, माला, चुनरी, पटका समेत अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। गणेश चतुर्दशी नजदीक आने के साथ ही बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। शहर में अभी से गणपति उत्सव को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है।
गणेश उत्सव को लेकर सजे बाजार, प्रतिमाओं की बिक्री तेज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



