फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ में भी निर्विरोध निर्वाचनफर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद शाखा की कार्यकारिणी का शनिवार को विस्तार किया गया। संरक्षक राकेश सारस्वत एवं राममोहन भल्ला के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दीक्षित तथा जिला महामंत्री आशीष कुमार शुक्ला की मौजूदगी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यकारिणी में विजय शंकर तिवारी कोषाध्यक्ष, सुरजीत सक्सेना को कार्यवाहक अध्यक्ष, शनि कुमार को मंत्री, श्याममोहन सिंह एवं विष्णु सिंह को उपाध्यक्ष तथा संजय बाथम को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की जनपदीय कार्यकारिणी में मनोज कुमार बाथम को अध्यक्ष, अटल शुक्ला को संरक्षक, प्रणवीर सिंह को महामंत्री, विजय सिंह को कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।वहीं उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल फेडरेशन एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी में संरक्षक भुवनेश पांडेय के मार्गदर्शन में शैलेन्द्र राजपूत को अध्यक्ष तथा विजय राठौर को जिला महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।
राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



