गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर, रामगंगा में भी बढ़ाव

0
240

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में गंगा और रामगंगा नदियों के जलस्तर को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जलस्तर की स्थिति जारी की। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर गंगा का जलस्तर सुबह और शाम दोनों समय 137.10 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर तथा खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है। ऐसे में गंगा का पानी खतरे के निशान पर बना हुआ है।वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर बहमदत्त द्विवेदी सेतु पर सुबह 136.80 मीटर से बढ़कर शाम को 136.85 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक नरौरा स्केप से गंगा नदी में 99,297 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसके अलावा खो बैराज से 5,427 क्यूसेक, हरेली बैराज से 393 क्यूसेक तथा रामनगर बैराज से 15,340 क्यूसेक, कुल 21,168 क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में दर्ज किया गया।गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर बने रहने से तटीय क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]