फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पुलिस लाइन ग्राउंड फतेहगढ़ में मंगलवार को 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण और गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में फतेहगढ़, फर्रुखाबाद और कायमगंज क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों से करीब 270 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।उन्होंने आयोजन से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों को खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 270 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



