फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में निकला मार्च भोलेपुर क्रॉसिंग से शुरू होकर जेएनवी रोड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। मार्च में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया गया। जेएनवी रोड पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पैदल मार्च का समापन किया| पैदल मार्च में कायमगंज के पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश आंबेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, वरिष्ठ नेता सरल दुबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश कुमार, जेपी वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा विवेक सिंह यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव सिरौली, मनोज मिश्रा, राजन यादव, नरेंद्र यादव, भोला यादव, पुष्पेंद्र यादव, सौरभ कटियार, शशांक सक्सेना, इलियास मंसूरी, रोमित सक्सेना, विमल यादव, रजत क्रांतिकारी, ओम प्रकाश शर्मा रहे
m



