कोहरे की दस्तक संग जारी ठंड में इजाफा

0
132

kohrakohraaफर्रुखाबाद: जिले में मंगलवार से शूरू हुई कोहरे दस्तक बुधवार को भी जारी रही| जिससे सबसे जादा परेशानी स्कूली छात्रों को करनी पड़ी| सुबह छाए घने कोहरे से ठंड बढ़ गई। इससे निजात पाने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरे की धुंध से लोगों को सुबह के समय वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। कोहरे के दस्तक देने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को मौसम का मिजाज और बदल गया। सुबह लोग सोकर उठे तो बीते दिन की तरह ही आसमान में कोहरा था। सीजन में पहली बार कोहरे की दस्तक ने ठंड बढ़ा दी। कोहरे से तापमान में आई गिरावट से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। बचाव को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय घना कोहरा रहने से लोगों को चार पहिया व दो पहिया वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोहरा साफ हो गया और हल्की धूप निकल आई। व्ही ट्राफिक पुलिस ने कोहरे से होने वाली वाहन दुर्घटनाओ के बचाब के लिये वाहनों पर रेडियम की पट्टी चिपकाई|

[adrotate banner="2"]