किसी के निजी जीवन का ठेकदार ना बने समाज

0
158

फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव का गुरुवार को विभिन्य प्रतियोंगिताओं के साथ समापन होगा| जिसमे हिस्सा लेने के लिये पंजाब, अमृतसर व गोरखपुर से प्रतियोगी आ गये है| कोई डाक्टर है तो इंजीनियर वही कोई सिपाही की बेटी लेकिन रेड कारपेट पर अपने को अब्बल लाने के लिये सभी में उमंग का संचार दिख रहा है| प्रतिभागियों ने साक्षात्कार में अपने को सबसे बेहतर बताया| वही सभी महिला प्रतिभागियों ने समाज में महिलायों को पर्दे के पीछे ना रखकर उन्हें भी आगे बढने का मौका मिलने पर जोर दिया|
शहर के ओपी गुप्ता सभागार में गुरुवार को होने वाले युवा महोत्सव के सभी प्रतिभागी एकत्रित हुई| जिसमे गोरखपुर की साक्षी आर्या, आगरा की पूर्व मिस आगरा, पूर्व मिस मथुरा व पूर्व कोहिनूर ताज रूही खान,लखनऊ से संजना सिंह एटा से अनामिका सोलंकी, वाराणसी से समीक्षा मिश्रा, अलीगढ़ की फैशन डिज़ाइनर सोनिका सिंह,लखनऊ से दिव्या सिंह, रानी खेत से साक्षी बोरा, लखनऊ से आकांक्षा श्रीवास्तव आदि पंहुची|
सभी प्रतिभागियों ने मिडिया को साक्षात्कार दिया| अभी अपने एक क्षेत्र में आने पर भी प्रकाश डाला| जिसमे पूर्व मिस आगरा रूही खान ने जेएनआई से विशेष वार्ता में कहा कि उनके समाज में महिलायों को कपड़ों में ढक कर रहना होता है| लेकिन यह गलत है| महिला को भी आगे बढने की आजादी मिलनी चाहिए| उनकी आजादी को किसी प्रकार की रोंक ठीक नही| शर्म कपड़ो में नही देखने वालों की आँखों में होनी चाहिए| आज समाज को पुरानी प्रथाओं से बाहर निकलने की जरुरुत है| समाज किसी के निजी जीवन का ठेकदार ना बने| रूही की माँ जरीन बेगम यूपी पुलिस में सिपाही व पिता अहमद खान ट्राफिक पुलिस में सिपाही है| पुरुष प्रतिभागियों ने भी वार्ता की| डॉ० संदीप शर्मा, आकाश मिश्रा,पुष्पेंद्र यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]