किसान जैविक खेती की तरफ बढ़ायें अपने कदम: डीएम

0
204

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होंने पर किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया| जिसमे डीएम नें किसानो को जैविक खेती की तरफ अपने कदम बढ़ाने की सलाह दी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें प्रदर्शनी में कहा कि कहा कि कृषि की हम सभी से अच्छी जानकारी है जरूरत है तो उन्हे यह याद दिलाने की कि पहले कैसे जैविक खेती की जाती थी। उन्होंने कहा कि मक्का की फसल कम से कम करें, कृषि में कम से कम रसायनिक खाद्य का उपयोग करें, जैविक खेती, टिशू क्लचर बीज, टपक सिचाइ की ओर आगे बढ़े। ताकि छोटे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले और अच्छी मार्केट से जुड़ने का प्रयास करे। प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]