शिविर में125 महादानियों नें किया रक्तदान

0
160

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री श्याम सेवा परिवार व कान्हा श्याम फाउन्डेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है| जिसमे कुल 125 महादानियों नें रक्त दान किया|
नगर के श्रीराम जानकी महालक्ष्मी मन्दिर खाटू श्याम नया कोठा पार्चा में रक्तदान शिविर का नगर मजिस्ट्रेट नें फीता काटकर शुभारम्भ किया| जिसमे श्याम प्रेमियों नें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया| शिविर में कुल 125 लोगों नें रक्तदान किया| संगठन के कार्यकर्ताओं नें कहा कि आज का दिन हम सभी एक नेक कार्य करने के लिए यहां आए हैं ताकि हमारी छोटी सा प्रयास किसी की जिंदगी को बचा सकता है। जीवन देना और लेना तो उसके हाथों में हैं लेकिन हमारा जीवन किसी के काम आ जाये इससे बढ़ कर इस जीवन में और कुछ नहीं हो सकता है। हम खुशनसीब हैं जो हमें यह सौभाग्य पर्याप्त हुआ है कि हम अपना रक्त दान कर किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सके। रक्तदान करने वाले महान आत्मा हैं जो दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ० अशोक कुमार, रक्त कोष के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन ग्रीश कुमार, अमित मिश्रा, सोभित कटियार, स्टाप नर्स शिवा चौहान, कृष्ण कान्त, गौरव दुबे, दीपक अवस्थी के साथ ही आयोजक अनिल त्रिपाठी, रवित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष मिश्रा, मयंक गुप्ता, कमलेश गुप्ता व सौरभ अग्रवाल आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]